Breaking News

अभिनेत्री अमृता सिंह पर लगे प्रॉपर्टी हथियाने के आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ हाल ही में देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने पहुंचीं। अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बट मौत के बाद ये मामला गरमा गया। केयर टेकर ने बताया कि मामा-भांजी के बीच इस संपत्ति को लेकर कई साल से मुकदमेबाजी चल रही थी। मधुसूदन बिम्बट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। अमृता सिंह पर रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हथियाने के आरोप लगे हैं। मधुसूदन की बहन ताहिरा और भांजी अमृता सिंह ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा था। मधुसूदन अविवाहित थे, लिहाजा उनका कोई वारिस नहीं था। संपत्ति पर अपनी मां का हिस्सा बताते हुए अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा ने अपना हक जताया था। विवादित संपत्ति के केयरटेकर खुशीराम ने अमृता सिंह पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इस संपत्ति पर माफिया कब्जा कर सकते हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *