डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप अपनी जीवनशैली को लेकर काफी सुर्खियों में रहते थे। हालांकि, राष्ट्रपति बनने के बाद अब वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाएं बंटोरते रहते हैं। उनके बारे में प्रसिद्ध है कि वो खाने के शौकीन हैं। फूड लवर्स हैं, लेकिन उनकी डाइट को लेकर सवाल भी उठाए जाते हैं। हेल्दी खाने के साथ ही ट्रंप को जंक फूड्स का भी काफी शौक है। एक किताब ‘लेट ट्रंप बी ट्रंप’ में डोनाल्ड के खाने के शौक के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि उन्हें कौन-से फूड्स सबसे ज्यादा पसंद है। ट्रंप के बारे में इस किताब में लिखा गया है कि अगर फूड्स की बात की जाए तो उनकी च्वॉइस इसे लेकर हेल्दी नहीं है। इस किताब को ट्रंप के पूर्व कैंपेन मैनेजर कोरी लेवांडोव्स्की और पूर्व सहयोगी डेविड बॉसी ने लिखा है। फ्राइड चिकन से लेकर पिज्जा और डाइट कोक तक बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो ट्रंप को बेहद पसंद हैं। ट्रंप को पिज्जा पसंद है। 1995 में उन्होंने पिज्जा हट का एक विज्ञापन किया था और इसमें बताया था कि कैसे पिज्जा को सही तरीके से खाना चाहिए। ट्रंप को डाइट कोक पसंद है। डोनाल्ड ट्रंप को बारीक कटा हुआ सलाद पसंद है। उन्होंने खुद इस बात को बताया है कि वो बारीक कटा हुआ सलाद खाना पसंद करते हैं। वह सलाद में पनीर,अंडा, बेकन और सब्जियां खाते हैं। फॉक्स न्यूज से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था कि उन्हें कॉर्न फ्लैक्स पसंद हैं और वह सुबह के नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। ट्रंप को हैमबर्गर से लेकर डीप फ्राइड मैकरोनी और चीज़ पसंद है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अक्सर ये सब चीजे खाते हुए देखे गया था। उन्होंने एक बार खुद ट्वीट किया था कि अभी तक उन्होंने किसी पतले व्यक्ति को डाइट कोक पीते हुए नहीं देखा। ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बर्गर पसंद है और वह बिना सोल्टी फ्रेंच फ्राइज के बिना कभी बर्गर नहीं मंगाते। उन्हें अक्सर मैकडॉनाल्ड का बर्गर खाते हुए भी देखा गया है। ट्रंप का फ्राइड चिकन पसंद है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान वो अपने निजी जेट प्लेन में फ्राइड चिकन खाते हुए देख गए थे। यह 2016 की बात है। ट्रंप को केएफसी का चिकन खाते हुए देखा गया था। ट्रंप को आलू चिप्स और सी फूड्स पसंद हैं। डेजर्ट की बात करें तो डोनाल्ड ट्रंप को चैरी वेनिला आइसक्रीम पसंद है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …