Breaking News

जाह्नवी को जन्मदिन पर सरप्राइज देना चाहती थीं श्रीदेवी, एक महीने पहले ही कर ली थी तैयारी लेकिन

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। जाह्नवी के जन्मदिन से कुछ ही महीने पहले श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था हालांकि उससे पहले ही उन्होंने बेटी के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कर रखी थीं। श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। पिछले साल श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वो जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वो जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वाली थीं। बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वो दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका है और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता था लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी जाए।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *