थाईलैंड की 68 वर्षीय राजकुमारी उबोलरत्ना ने सालों की परंपरा तोड़ते हुए प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह पहली बार है जब शाही परिवार का कोई व्यक्ति चुनावी मैदान में उतर रहा है। वह वर्तमान राजा महा वजिरलोंग्कोर्न की बड़ी बहन और पूर्व राजा भूमिबोल अतुल्यदेज की बेटी हैं। थाई राक्सा चार्ट पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। चुनाव में राजकुमारी और ओचा के आमने-सामने होने के कारण इसे लोकतंत्र और तानाशाही के बीच की लड़ाई माना जा रहा है। दशकों पहले एक अमेरिकी से शादी करने के बाद उबोलरत्ना को अपनी शाही पदवी छोड़नी पड़ी थी। लेकिन तलाक के बाद वह वापस थाइलैंड आ गई थी। उन्हें अब भी शाही परिवार का हिस्सा माना जाता है। राजकुमारी उबोलरत्ना में कहा कि मैंने शाही पदवी त्याग दी है और आम आदमी की तरह रहती हूं। एक नागरिक के तौर पर हासिल अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मैं राजनीति में कदम रख रही हूं। थाई रक्षा चार्ट पार्टी की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बनना स्वीकार कर लिया है। 24 मार्च को थाईलैंड में चुनाव होने हैं। संसद के 500 निर्वाचित सदस्य और नेशनल काउंसिल फॉर पीस एंड ऑर्डर द्वारा चुने गए 250 सीनेटर संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री चुनने के लिए मतदान करेंगे।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …