Breaking News

हिमाचल प्रदेश:चार फीट बर्फ में 29 किमी पैदल चलकर ग्लेशियर पार कर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में ताजा हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरे प्रदेश में नेशनल हाईवे समेत 600 सड़कें बंद हो गई हैं। एचआरटीसी की बसें और कई अन्य छोटे बड़े वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। शिमला में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी जिंदगी के आगे बाधा बन गई है। यहां चार फीट बर्फ के बीच कुमार नाले में गिरे बर्फ के ग्लेशियर को गर्भवती महिला ने पैदल चलकर पार किया। सिविल अस्पताल किलाड़ कुमार पंचायत से 29 किमी की दूरी पर स्थित है। गर्भवती महिला के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। वहीं लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि पांगी को इस तरह की कठिन परिस्थितियों में विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *