Breaking News

आज स्पाइसजेट ने रद्द कीं 14 उड़ानें, यात्रियों को दिया खास ऑफर

बुधवार को प्राइवेट एयरलाइंस स्पाइसजेट ने 14 फ्लाइट्स कैंसिल की है दरअसल, इथियोपिया में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक लगा दी है| बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक से स्पाइसजेट ने फ्लाइट्स कैंसिल की| स्पाइसजेट ने यात्रियों को कैंसिल फ्लाइट्स के रिफंड का ऑफर दिया है| स्पाइसजेट कल से अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी| बता दें कि इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स-8 रविवार सुबह उड़ान भरने के बाद 8600 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा और उसके बाद अचानक 441 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नीचे आकर क्रैश हो गया था| इस हादसे में विमान पर सवार चार भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई| इसके बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स को बैन कर दिया है| भारत में इस बैन का सीधा असर स्पाइस जेट और जेट एयरवेज पर पड़ा है| स्पाइसजेट के पास बोइंग 737 मैक्स 8 के 12 विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास 5 विमान हैं| भारत समेत 45 देशों ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक लगा दी है| रोक लगाने वाले देशों में 28 यूरोप के हैं| यूरोप के 28 देशों के अलावा चीन, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, इथोपिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, ओमान, मोरक्को, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया ने उड़ान पर रोक लगाई| पूरी दुनिया में अब तक 40% बोइंग 737 मैक्स विमान खड़े कर दिए गए|

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *