Breaking News

करिश्मा कपूर ने मनाया बेटे किआन का बर्थडे,सौतेली मां को लेकर पहुंच गए एक्स हसबैंड संजय

बेटी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने मंगलवार को बेटे किआन राज कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। किआन के जन्मदिन की पार्टी मुंबई के ओट्स क्लब में रखी गई। इस खास मौके पर पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इन सभी सितारों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। किआन के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आईं। जबकि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर,नताशा पुनवाला सहित बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इन सभी सितारों ने बर्थडे पार्टी में काफी मस्ती भी की। खास बात यह है कि किआन राज कपूर के जन्मदिन पर करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर अपनी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ पहुंचे। गौरतलब है कि किआन से एक दिन पहले उनकी बहन समायरा का जन्मदिन होता है। बेटी के जन्मदिन पर भी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट साझा की। उनकी बेटी समायरा 14 साल की हो गई हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *