Breaking News

भाजपा संगठन की बैठक आज,मंत्रियों के साथ सीएम योगी भी होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। संगठन के स्तर पर कार्यकर्ताओं व प्रमुख नेताओं को चुनावी दायित्व सौंपने के साथ ही शनिवार को मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए साल भर से व्यूह रचना में जुटी हुई है। हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम सौपे गए हैं। जनता से जुड़ने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। प्रदेश के मंत्रियों को भी चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। अभी तक प्रत्येक मंत्री एक या दो जिलों का प्रभारी मंत्री है। चुनाव के लिए उन्हें अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा दिया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय व भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल मंत्रियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। आचार संहिता लगने के बाद उन्हें संयमित व्यवहार और सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल न करने की भी सलाह देंगे।

Check Also

पीएम मोदी की मौजूदगी में BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता

August 24, 2023 Sabir AliSAMAJIK SATTA – DESK…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *