मुंबई : राखी सावंत अपने पहले पति रितेश से अलग होने के बाद अब अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ निकाह कर चुकी हैं। शुरुआत में तो इनकी शादी जमकर खबरों में रहीं, लेकिन आखिराकर टालमटोल करने के बाद आदिल ने मान लिया कि हां, उन्होंने राखी से निकाह किया है। आदिल ने पैपराजी के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने इस्मालिक रीति-रिवाजों से शादी की। राखी ने अपना प्यार पाने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया। बीते दिनों, राखी को हिजाब में भी देखा गया। राखी अब अपने रिश्ते और पक्का करने जा रही हैं। उन्होंने आदिल संग हनीमून पर जाने से पहले उमराह पर जाने का फैसला किया है। बता दें, आदिल दुर्रानी संग शादी करने के लिए राखी सावंत ने अपना नाम बदल लिया। वह अब फातिमा हो गई हैं। उनकी सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तब से वायरल हो रही हैं जब से राखी ने इस बारे में खुलासा किया है। हाल ही में, राखी सावंत को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए हिजाब में अस्पताल पहुंची थीं। अब उन्होंने उमराह करने की अपनी प्लानिंग के बारे में बताया है इंस्टेंट बॉलीवुड ने राखी सावंत का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने कहा कि उमराह पर जाना, उनके और आदिल के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। वे अल्लाह से आशीर्वाद मांगकर एक साथ अपनी जर्नी शुरू करना चाहते हैं।