लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी के ऊपर आरोप लगाया है कि पत्नी ने विवाद के दौरान उसकी जीभ काट ली और वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पति को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। वंही इस मामले पर पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी मां का निधन हुआ था। जीस वजह से वो मानसिक रूप से काफी दुखी थी। लेकिन उसके पति पर हवस का भूत चढ़ा हुआ था। बार बार मना करने के बाद भी वो नहीं माना और जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था, लेकिन वह मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं थी। शारीरिक संबंध बनाते वक्त पति ने अपना मुंह मेरे मुंह में डाला और इसी दौरान जीभ कट गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ पति की तहरीर पर आईपीसी की धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक
चिरंजीव नाथ सिन्हा (एडीसीपी वेस्ट, लखनऊ) ने बताया, “थाना ठाकुरगंज में एक पति-पत्नी का विवाद सामने आया है, जिसमें पति ने यह आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने विवाद के दौरान उसे आहत किया है, जिसमें उसकी जीभ घायल हो गई है। थाना ठाकुरगंज में केस दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।”