Breaking News

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग अब नहीं करेगा परमाणु मिसाइलों का परीक्षण, कर दी ये घोषणा

रिपोर्ट :

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिससे हर कोई सकते में है। तानाशाह ने कहा कि उत्तर कोरिया को अब और परमाणु मिसाइलों के परीक्षण करने की जरूरत नहीं है।

न्यूज एजेंसी योन्हप के मुताबिक 21 अप्रैल से उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण रोक देगा। खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया की सत्तारुढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक हुई थी जिसके बाद फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया आये दिन परमाणु मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है। इससे वह दुनिया के सभी देशों के निशाने पर है। यहां तक की कई देशों ने इसका खुलेतौर पर विरोध भी किया है। यही नहीं परमाणु हथियार कार्यक्रम चलाने के कारण उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा रखे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम का स्वागत किया है। ट्रंप ने इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह नॉर्थ कोरिया और दुनिया के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। हमे बड़ी कामयाबी मिली है। आने वाली समिट में मिलने का इंतजार है।

उत्तर कोरिया ने 2017 में 6 बार परमाणु परीक्षण भी किया था। जिससे अमेरिका समेत कई देश नाराज चल रहे थे और उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा दिया था।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *