Breaking News

गूगल ने लॉन्च किया ‘टॉक टू बुक्स’,एक वाक्य का जवाब मिलेगा 10 हजार किताबों में

 

नई दिल्ली (एजेंसी)।

गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सेवा शुरू की है जिसका नाम ‘टॉक टू बुक्स’ दिया गया है। इसकी मदद से आप मशीन से काफी कुछ सीख सकते हैं। इस मशीन की सहायता से आप दुनियाभर की किताबें पढ़ सकते हैं। अगर आपको किसी चीज के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो बस आपको उसे संबंधित एक वाक्य लिखना होगा। टॉक टू बुक्स उसके जवाब को 10 हजार किताबों में खोजेगा और उसे संबंधित सभी वाक्य आपके सामने होंगे।

गूगल रिसर्च के इंजीनियरिंग के निदेशक और उत्पाद प्रबंधक ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि टॉक्स टू बुक पूरी तरह वाक्यों की मदद से किताबों को एक्सपलोर करने का तरीका है। इसके लिए आपको बस एक वाक्य लिखना होगा। इसके लिए टॉपिक या लेखक की जरूरत नहीं होगी। सिमेंटिस एक शब्द एसोसिएशन गेम है जिसे मशीन लर्निंग द्वारा संचालित किया गया है, जहां आप दिए गए प्रोम्पट से जुड़े शब्दों को टाइप करते हैं। हमने इससे पहले यूनिवर्सल सेंटेन्स इनकोडर को भी प्रकाशित किया है, जो इन उदाहरणों के लिए अधिक विस्तार से समझने में मदद करेगा।

 टॉक टू बुक्स के साथ हम पुस्तकें तलाशने का एक नया तरीका प्रदान करते हैं। आप एक वाक्य या एक प्रश्न पूछते हैं, और उपकरण उस वाक्य को किताबों में खोजता है। इस टूल का कीवर्ड मिलान पर कोई निर्भरता नहीं है। यह एक तरह से किताबों से बात करने जैसा है। यह आपको सवालों का जवाब देता है। आपको बताएगा कि किन किताबों में आपका जवाब मिलेगा। आपको यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि क्या आप उन्हें पढ़ने में रुचि रखते हैं या नहीं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *