Breaking News

गोमती नगर हुसडिया चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन करती नरेन्द्र मोदी विचार मंच महिला मोर्चा की टीम

लखनऊ: कल दिनाँक 29.05.2018 को गोमतीनगर हुसडिया चौराहा पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच महिला मोर्चा की जिला महामंत्री व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पूर्वी-1 मंडल की मंडल अध्यक्षा श्रीमती मधुबाला त्रिपाठी द्वारा पांचवे बड़े मंगल के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे गृहमत्री राजनाथ सिंह जी के बेटे नीरज सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी श्रीमती नम्रता पाठक मुख्य रूप से उपस्थित हुयी I
अन्य गणमान्य व्यक्तियों में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री राजीव कुमार त्रिपाठी, नमो प्रांतीय उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुशील दीक्षित, नमो प्रांतीय मीडिया प्रभारी तुषार साहू, नगर कार्यसमिति सदस्य नीलम सिंह, नमो प्रांतीय मंत्री रमा शुक्ला, नमो प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव द्विवेदी, पार्षद अरुण कुमार तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी-2 मंडल अध्यक्षा सुमनलता कुरील, मोहित साहू, अभिनव अस्थाना, हिमांशु त्रिपाठी, लता सिंह, मालती त्रिपाठी व सैकड़ो महिला मोर्चा उपस्थित रही |

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *