आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे में आईपीएल का महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है, लेकिन इस बात से अलग मुंबई इंडियंस टीम के एक खिलाड़ी के लिए यह मैच एक व्यक्तिगत लड़ाई है।
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज़ इविन लुइस के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ यह मैच एक बदले की तरह होगा और वे हर हाल में महेंद्र सिहं धोनी की टीम से उस चोट का बदला लेना चाहेंगे जो जो चोट उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 अप्रैल 2018 को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में दी थी।
दरअसल लुइस को मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल के लिए 3.80 करोड़ रुपए की रकम के बदले अपनी टीम में शामिल किया था। वे टी 20 क्रिकेट में स्पेशलिस्ट हिटर बल्लेबाज की रेपुटेशन के साथ आईपीएल में आए थे, लेकिन उनके जीवन के पहले आईपीएल मुकाबले में ही धोनी ने उन्हें दीपक चहर के जाल में फंसवाकर बिना खाता खोले पैवेलियन लौटा दिया।
इस तरह लुइस का पहला इम्प्रेशन ही खराब हो गया। हालांकि बाद के मैचों में उन्होंने अपने स्ट्रोक्स की रैंज दिखाई और गेंदबाजों को अपना परिचय विस्तार से दिया, लेकिन फिर भी पहले मैच में बिना रन बनाए आउट होने की कसक मन में रही। आज के मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों को धोकर लुइस उस दर्द को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। पुणे की पिच लूइस की बल्लेबाजी की शैली के अनुसार है और आज उन्हें धोनी की टीम से अपना बदला लेना का पूरा मौका है। लुइस पहले मैच में असफल होने के बावजूद अब तक 6 मैचों म 147 रन बना चुके हैं।