Breaking News

झारखंड नगर निगम-निकाय चुनाव: ज्यादातर नगर निगमों में भाजपा को मिली बड़ी जीत, रांची में आशा लकड़ा मेयर चुनाव जीतीं

रांची :

झारखंड के 34 शहरों में हुए नगर निगम और नगर निकायों चुनावों के ज्यादातर नतीजे या रुझान साफ हो चुके हैं। राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को इन लोकल बॉडी या स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी सफलता मिल रही है। प्रदेश की राजधानी रांची में भी मेयर पद पर भाजपा की आशा लकड़ा ने जीत दर्ज की है। हालांकि, एक वक्त वो गिनती में कुछ पीछे भी हो गईं थी। सिमडेगा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पुष्पा कुल्लू और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ओमप्रकाश साहू ने जीत दर्ज की।

ची:मेयर पद पर भाजपा की आशा लकड़ा ने जीत दर्ज की।

चिरकुंडा: नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर डब्लू बाउरी (भाजपा) और उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह (भाजपा) ने जीत हासिल की।

गुमला:अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपनारायण उरांव और उपाध्यक्ष पद पर जेएमएम के कलीम अख्तर ने दर्ज की जीत।

लोहरदगा: नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से अनुपमा भगत और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस से रहुफ अंसारी निर्वाचित घोषित।

बुंडू : नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पर भाजपा के राजेश और उपाध्यक्ष पद पर आजसू उम्मीदवार सुनील कुमार जायसवाल जीते।

खूंटी:अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *