पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13000 करोड़ का घोटाला करके फरार हुए भगोड़े नीरव मोदी को आज महाराष्ट्र सरकार एक बड़ी चोट देने जा रही है| महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में बने नीरव मोदी के करोड़ों के अवैध बंगले को आज डायनामाइट से उड़ा दिया जाएगा| इसके लिए बंगले में 100 डायनामाइट लगा दी गई हैं| सुबह करीब 9 बजे बंगले को जमीन में मिला दिया जाएगा| प्रशासन के मुताबिक, बंगले में डायनामाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है| इसके लिए पिलरों में छेद किए जा रहे हैं| इसे शुक्रवार तक गिरा दिया जाएगा| वहीं, बंगला गिराने के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी| ईडी का कहना था कि यह पीएनबी घोटाले के मामले में जब्त संपत्तियों में है| हालांकि, बाद में एजेंसी ने इसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया था| बता दें कि अलीबाग के किहिम बीच के किनारे लगभग 30 हजार स्क्वायर फुट में नीरव मोदी का लगभग 100 करोड़ का बंगला रूपन्या है| करोड़ों की ठगी के पैसे से खड़े किए इस आलीशान बंगले में नीरव मोदी बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करता था और लोगों को अपनी संपत्ति के बल पर झांसे में लेता था| जिसे मुम्बई हाईकोर्ट ने अवैध करार देते हुए तोड़ने का आदेश दे दिया|
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …