जोहानेसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक नौ वर्षीय भारतीय मूल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है हादसा तब हुआ जब बच्ची सादिया अपने पिता के साथ कार में स्कूल जा रही थी। तभी बंदूकधारी 3 लोगों ने बच्ची की कार रुकवाई और बच्ची के पिता को बाहर निकाल दिया। इसके बाद बच्ची समेत कार लेकर भागे। इस पर पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से उनका पीछा किया। संदिग्धों की कार एक पार्क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस में एक अपहर्ता मारा गया, जबकि एक भागने में सफल रहा। वहीं बच्ची कार में घायल मिली। उसे गोलियां लगीं थीं। उसे अस्पताल तत्काल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीसरे अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …