Breaking News

बारह बजते ही बनारस के सभी गिरजाघरों के बजने लगे घंटे ,प्रभु ईशा मसीह जन्म की खुशि मनाने शुरू दौर

सोमवार की रात बारह बजते ही बनारस के सभी गिरजाघरों के घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा। रात बारह बजे प्रभु के जन्म के साथ ही क्रिसमस की खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। इस अवसर पर रोशनी से एक ओर से जहां पूरा गिरजाघर जगमगा रहा था। वहीं मसीही घरों में भी एक अलग ही उल्लास और उत्साह का नजारा देखने को मिला। हर घर के बाहर रोशनी कर झालरों के बीच सितारा भी टिमटिमा रहा था, जो प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दे रहा था। शहर का मुख्य आयोजन कैथड्रिल चर्च में आयोजित किया गया। जहां विशप यूजिन जोसेफ ने प्रार्थना की। शहर के सभी गिरजाघरों में प्रभु की आराधना की गई, प्रार्थना सभा के लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस के साथ बधाइयां दीं। कई स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्मदिन का केक काटा गया। प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। डोर टू डोर कैरोल गीत हुए। रात भर बोन फायर पार्टी हुई।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *