Breaking News

भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद को नहीं मिली रैली की इजाजत,4 जनवरी को होगी सुनवाई

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रविवार को एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। शनिवार को चंद्रशेखर आजाद को मुंबई में कथित रूप से हिरासत में ले लिया गया था। मुंबई पहुंचने पर चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने दिनभर नजरबंद रखा और फिर देर शाम हिरासत में ले लिया था। चंद्रशेखर ने बताया था कि पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उन्हें होटल में नजरबंद रखा और शाम को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत दी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया। कार्यक्रम के लिये आयोजकों को अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। उनके समर्थकों ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई के होटल में हिरासत में ले लिया गया। इस आरोप को पुलिस ने खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने पुणे पुलिस से अगली सुनवाई 4 जनवरी, 2019 तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *