Breaking News

मैनपुरी: पत्नी अपने पहले करवा चौथ की कर रही थी तैयारी, हत्यारों ने पति को गोली मारकर कर दी हत्या,

मैनपुरी में हत्यारों ने युवक को सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। 32 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शिवराम सिंह मैनपुरी के करहर थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाल में रहता था। उसकी शादी चाार महीने पहले ही हुई थी। सुनील डीसीएम चालक था। पत्नी अपने पहले करवा चौथ की तैयारी में शुक्रवार से ही जुटी थी। सुनील शुक्रवार रात को कस्बा मीठेपुर की बाजार से बाइक पर घर लौट रहा था। वह नगला देवी के पास पहुंचा ही था कि छह से सात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वह जांच पड़ताल कर रही है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *