Breaking News

यहां एक बर्गर से भी सस्ता मिलता है पेट्रोल, कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

आपने दुनिया के कई अमीर देशों के बारे में सुना होगा। आज हम इन्हीं अमीर देशों में से एक कतर के बारे में बताने जा रहे हैं। कतर से जुड़ी इतनी जरूरी बातें शायद ही कोई जानता हो। कतर की चकाचौंध से लेकर कतर से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स इस स्टोरी में आपको जानने को मिल जाएंगे।

बता दें कतर में बर्गर से सस्ता पेट्रोल मिलता है। जी हां, कतर में मैक डोनाल्ड के एक बर्गर से सस्ता पेट्रोल है। यहां मैक डोनाल्ड के एक बर्गर की कीमत करीब तीन सौ रुपए बताई जाती है। जबकि यहां के एक लीटर पेट्रोल की कीमत महज 17 रुपए है। दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोल रिजर्व यहीं पर है। यह अमेरिका के कनेट्कट शहर से भी छोटा देश है।

दुनिया में ज्यादा जीडीपी के मामलेे में और सबसे ज्यादा अमीर लोग कतरियन ही मिलेंगे। सरकार अपने संसाधनों से मिलने वाली रकम यहां के लोगों में बांटती है। यहां पर कैपिलट जीडीपी 64 लाख है। यहां पानी और बिजली, हैल्थ केयर बिलकुल फ्री है। साथ ही सरकार यहां चैक से पैंशन भेजती है।

कतर में करीब 22 लाख की आबादी है लेकिन इनमें से करबी 15 फीसदी लोग ही कतर के नागरिक हैं। बाकी आबादी प्रवासी है। 75 फीसदी वाले इस देश में अल्कोहल बैन है। हालांकि कुछ होटल में इसे खरीदने का परमिट है। कतर एक युवा आबादी वाला देश है जहां पुरुषों की संख्या ज्यादा है।

1.5 फीसदी आबादी यहां 64 साल की उम्र से ज्यादा है। वहीं दूसरे देशों से आने वाले वर्कर की वजह से यहां महिलाओं की तुलना में युवाओं की संख्या ज्यादा है। कतर में महिलाओं को कुछ खास आजादी नहीं है। यहां महिलाओं को ड्राइविंग की आजादी तो है लेकिन उसे पारंपरिक वेशभूषा ही पहननी पड़ती है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *