Breaking News

राशिफल 28 अप्रैल: आज बन रहे हैं 2 अशुभ योग, 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है शनिवार

28 अप्रैल यानी आज शनिवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हस्त और चित्रा नक्षत्र से बन रहे मृत्यु और काण योग के कारण चोट और दुर्घटना की संभावना है। इन 6 राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सितारों की अशुभ स्थिति की वजह से विवाद और धन हानि के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा अन्य 6 राशि वालों पर इन अशुभ योगों का असर कम ही रहेगा। इसलिए सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा।

आगे पढ़ें पूरा राशिफल और उपाय –

मेष (Aries) –बिजनेस में विरोधियों से सावधान रहें। पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको गुस्सा भी दिला सकती है। संभल कर रहें, लेकिन आपके संबंध जल्दी ही अच्छे भी हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी मिलेगी। सावधान रहें। आपको बेचैनी भी महसूस होगी। जरा-जरा-सी बातों पर उग्र होने से बचें। बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगे। सेहत का ध्यान रखें। गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

क्या करें –कौवों को हल्दी वाली रोटी खिलाएं।

वृषभ (Taurus) – जरूरत से ज्यादा काम अपने सिर पर लेने से टेंशन हो सकती है। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। कारोबार में भी व्यस्तता रहेगी। किसी के भरोसे कोई काम शुरू न करें। नजदीकी दोस्तों से अनबन हो सकती है। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही नाराज हो सकते हैं। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। अपनी मानसिक स्थिति का असर दूसरों पर न पड़ने दें। काम फैलने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। पुराने रोग दूर होंगे। खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। कामकाज में भी मन कम ही लगेगा। नियम-कानून न मानने की प्रवृत्ति भी रहेगी।

क्या करें –बंदरों को मीठी पूड़ी खिलाएं।

मिथुन (Gemini) – आज के ग्रह-नक्षत्र आपको किसी न किसी तरह कन्फ्यूज कर सकते हैं। अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन इससे आपके कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक परेशानी हो सकती है। हड़बड़ी में भी काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। नौकरों से परेशानी के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा।आपकी सेहत सामान्य रहेगी। ज्यादा थकान के कारण बदन दर्द रहेगा। नींद की कमी भी हो सकती है। पिता की सेहत पर भी ध्यान दें।

क्या करें –गाय को आटा खिलाएं।

कर्क (Cancer) –गोचर कुंडली में आपकी राशि से चौथे भाव में चंद्रमा होने से आप परेशान हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। आज आप थोड़े संकोची भी हो सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू न करें तो अच्छा है। व्यापार और कार्यस्थल पर परेशानियां रहेंगी। पार्टनर और खुद आप उन समस्याओं में उलझ सकते हैं जिनका आपकी आपसी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। कमर और पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।

क्या करें –किन्नरों को पैसे या हरी चूडिय़ां दें।

सिंह (Leo) – निवेश से फायदा होगा। अटकते कामों में लोगों से मदद मिलेगी। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है। निवेश और व्यापारिक यात्रा से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में चंद्रमा है। भाइयों और दोस्तो से फायदा हो सकता है। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इसको थोड़ी गंभीरता से लें। प्रेम का मौका बहुत छोटे-छोटे अंतरालों में मिलेगा।

क्या करें –किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।

 

कन्या (Virgo) – बिजनेस में धन लाभ होगा। आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कामकाज की गति भी धीमी हो सकती है, लेकिन इससे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मीठा बोलकर काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। परिवार के मामलों में आप जिम्मेदारी निभाते जाएं। भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें। 

क्या करें –40 से 50 साल के किसी ब्राह्मण को अनार दान दें।

तुला (Libra) – बिजनेस में नए क्षेत्र में प्रवेश के मौके मिल सकते हैं। निवेश फायदेमंद रहेगा। पदोन्नति के समाचार मिल सकता है। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ भी सकता है। बिजनेस में नए क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिल सकता है। आपके लिए निवेश भी फायदेमंद रहेगा। आज आप कुछ मामलों में सही फैसले करेंगे और सही समय पर सही कदम भी उठा सकते हैं। कोई बड़ा फैसला भी आज आप ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है।

क्या करें –अनाथालय या किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान दें।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *