Breaking News

लखनऊ फैशन वीक में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

दो दिवसीय लखनऊ फैशन वीक-2017 का आयोजन सपना क्लार्स इन कल्याणपुर लखनऊ में ट्रांसफार्मेशन नाइट्स द्वारा संयुक्त तत्वावधान में प्रगति सर्व कल्याण समिति(अग्रणी गैर सरकारी संस्था) रेड एफएम जावेद हबीब फक़ीरा बुटीक एवं अन्य प्रतिश्ठानों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम गणेष वन्दना से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से आये 20 से अधिक डिज़ाइनरों ने अपने-अपने परिधानों का रैम्प पर 40 महिला एवं 20 पुरूष माडलो के माध्यम से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का निर्दशन सनी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में ड्रीमजोन फैशन इंस्टीट्यूट होटल सपना क्लार्स उ0प्र0 कलाकार एसोसिएशन मेलोज़ लाउंज मोयासा जावेद हबीब आदि ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में पष्चिमी एवं भारतीय सुन्दर परिधानों का प्रदर्षन किया गया। 10 डिज़ाइरों ने अपने परिधानों का प्रदर्षन पहले दिन किया तथा शेष ने अपने परिधानों का प्रदर्शन दूसरे दिन किया। कार्यक्रम में लहंगा साड़ी आदि सुन्दर वस्त्रों का प्रदर्शन किया गया। सह आयोजक प्रगति सर्व कल्याण समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले 07 व्यक्तियों को मंच पर उपस्थित प्रगति सर्व कल्याण समिति की तरफ से संस्थापक अश्विनी कुमार इं0 विशाल कुमार एवं गुलाम मुस्तफा उच्च न्यायालय लखनऊ ने ‘AWARD FOR EXCELLENCE’ देकर प्रतिभा दुबे अंकिता बाजपेई रूबल जैन डा0 अमित सक्सेना डा0 मलिक एजाज अहमद रजनी चैहान एवं शालिनी लाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जज्बा डांस अकादमी द्वारा प्रस्तुत नृत्य का कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। फैशन पर इतने पर पैमाने पर दो दिवसीय आयोजन लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु शुक्‍ला दीप सौरव शुभम मिश्रा विशाल सिंह गीत लालवानी तुषार इन्दु राघव जामवाल पारस कालिया महिमा तिवारी शिवम रायजादा नेहा अग्निहोत्री इशाना पाण्डेय शौली पटेल आदि प्रसिद्ध माडलो ने रैम्प वॅाक किया।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *