Breaking News

खगड़िया में गोली मारकर दो लोगों की हत्या, एक की हालत गंभीर

 

खगड़िया.बिहार के खगड़िया जिले में गोली मारकर 2 लोगों की हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरखंडी टोला इलाके की है। बताया जा रहा है कि फसल काटने को लेकर 2 पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में खूब बहस हुई। इसके बाद 25 से 30 की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक शख्स और एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।

फसल की रंगदारी मांग रहे थे आरोपी
मृतक के भाई राजकुमार के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से फसल की रंगदारी की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगे। 2 दिनों पहले घर के सामने से ही 1 लाख रुपए की घोड़ी खोलकर ले गए। राजकुमार ने साथ ही बताया कि आरोपियों ने उनकी फसल भी लूटी है। उनका कहना है कि हमलोग साधारण इंसान हैं। हमारा पहले से कभी किसी से कोई विवाद नहीं रहा है। राजकुमार ने बताया कि राजेंद्र यादव, सनरदेव यादव, रजनैति यादव, देवेंद्र यादव, अनुज यादव समेत कई आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *