वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रीय कामधेनु योजना शुरू करेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि गौ माता के लिए हमारी सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी। पशुपालन और मत्स्य के लिए कर्ज में 2 फीसदी ब्याज में छूट मिलेगी। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अंतरिम बजट में सरकार ने किसानों के लिए भी बड़े ऐलान किए हैं। किसानों के लिए इस बजट में कई बड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही थी। कार्यकारी वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों को निराश नहीं करते हुए उनके लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग बनाया जाएगा। राष्ट्रीय गोकुल आयोग बनाया जाएगा और कामधेनु योजना पर 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …