बुधवार को जूना अखाड़े में नेपाल की परित्यक्तता महिलाओं के अलावा परिवार से बिछड़कर बेसहारा जीवन जी रहीं कई महिलाओं ने संन्यास ले लिया। इनके साथ ही कुछ पढ़ी लिखी, आधुनिक जीवन शैली को अपनाने वाली विदेशी महिलाओं ने भी संन्यास की दीक्षा ली। इटली की टारा पिछले कई वर्षों से काशी में वेद अध्ययन कर रही हैं। उन्होंने जूना अखाड़े की 13 मढ़ी की महंत मीरा पुरी को गुरु बना लिया। वह पिछले एक वर्ष से महंत मीरा पुरी के लगातार संपर्क में बनी हुई थीं। उन्होंने कुंभ में अखाड़े की परंपरा के अनुसार कर्मकांड कर संन्यास ग्रहण किया। संगम की रेती पर मुंडन के बाद उनका पंच गुरु संस्कार विधि विधान से किया गया। अब वह सनातनी संस्कृति और धर्म का प्रचार करेंगी। टारा का नया नाम रम्या गिरि रखा गया है। रम्या कहती हैं कि अब वह हिंदू हैं और भारत की हो गई हैं। भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता ने उनको इस तरह प्रभावित किया कि वह गेरुआ वस्त्र धारण कर संन्यासिनी बन गईं। पिछले दिनों हंगरी की डॉक्टर अनिको ने भी इसी तरह कुंभ में आने के बाद ईश्वर के प्रति लगन लगा बैठीं। अनिको ने चकाचौंध भरी दुनिया का परित्याग कर जूना अखाड़े की महिला महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद गिरि से संन्यास की दीक्षा ली। अब वह हंगरी में आश्रम बनाकर सनातनी संस्कृति के लिए काम करेंगी। इसी तरह रचना, शशिप्रभा सिंह, पार्वती, सुलोचना समेत सौ से अधिक महिलाओं ने भी एक साथ गुरुओं की शरण में समर्पित हो गईं और संन्यास धारण कर लिया| जूना अखाड़ा महंत मीरा पुरी ने कहा कि पहले अखाड़ों में नागा बनने और संन्यास लेने में पुरुषों का ही एकाधिकार और वर्चस्व था, लेकिन अब यह टूट रहा है। अखाड़ों में महिलाओं के लिए भी संन्यास के द्वार खुल गए हैं। महिलाएं घरेलू हिंसा, तिरस्कार, अपमानजनक बातों और उत्पीडऩ, दबाव से ऊब कर ईश्वर की शरण में भजन के साथ सद्गति के लिए आ रही हैं। इस कुंभ में महिलाओं के संन्यास लेने की परंपरा मजबूत हुई है। जूना अखाड़ा महंत लक्ष्मी सरस्वती ने कहा कि सटीक आंकड़ा तो मैं नहीं दे सकती, लेकिन इतना जरूर है कि पिछले कुंछ की तुलना में इस कुंभ में महिला संन्यासिनियों की संख्या बढ़ी है। यह जूना अखाड़े के साथ ही सनातनी संस्कृति के लिए शुभ संकेत है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …