Xiaomi का Redmi Note 7 पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी चीन में पहली फ्लैश सेल 15 जनवरी को हुई। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 10,400 रुपये होती है। इस स्मार्टफोन में मिलिट्री राडे बिल्ड क्वालिटी के साथ रियर पर 48MP का कैमरा दिया गया है। Redmi के सीईओ Lu Weibing ने तब कहा था की Redmi ने एक महीने में 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस बयान के 4 हफ्ते बाद Redmi ने Redmi Note 7 के 1 मिलियन यूनिट्स की बिक्री कर दी है। इसे Weibing के Weibo अकाउंट से शेयर किया गया है। Xiaomi Redmi Note 7 भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लॉन्च से पहले ही सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक बन गया है। पहले, Redmi Note 7 फरवरी 2019 में भारत में लॉन्च होने वाला था। लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि फोन इस वर्ष मार्च में लॉन्च होगा। Redmi Go को फिलीपिन्स में 5,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया था। भारतीय कीमत की बात करें तो Redmi Go की कीमत 5,000 रुपये से 6,000 रुपये तक हो सकती है। जबकि Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये होने की उम्मीद है। Redmi Note 7 Pro तो 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …