Breaking News

LIVE विधानसभा उपचुनाव उत्तराखंड: भाजपा 1194 वोटों से आगे

देहरादून: सुबह 8 बजे से उत्तराखंड की विधानसभा उपचुनाव के लिए कुलसारी में मतगणना शुरू हो गई। चुनाव परिणाम दोपहर तक आ जाने की उम्मीद है। यहां मैदान में पांच प्रत्याशी हैं। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

 

10: 28- 11211 मतों की गिनती हो चुकी है। कांग्रेस के जीतराम को 4506 मिले हैं,
 मुन्नी देवी ( भाजपा) को 5700 मिले ।

 

10:01 –  मतगणना तीसरे चरण की पूरी हो चुकी है। अब भाजपा 1194 वोटों से आगे हो गई है।

9:52 – मतगणना दूसरे चरण में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 519 वोटों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी को 1621 मत, कांग्रेस के जीतराम को 1440, यूकेडी के कस्बी लाल को 120, सीपीआई के कुंवर राम को 72, बीर राम (निर्दलीय) को 54 और नोटा को 58 मत मिले हैं।

9:30- मतगणना पहले चरण की पूरी। थराली में 338 वोटों से भाजपा आगे।

8: 50- 3277 केवल 262 सर्विस मत में से आए। 92 सुरक्षाकर्मियों को भेजे गये मतपत्र में से 17 आए। ऐसे में केवल 279 मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

8:09 – पोस्टल बैलेट की गणना शुरू। 268 हैं पोस्टल बैलेट।

8:00-  कुलसारी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *