Breaking News

अंबानी के रिसेप्शन में पहुंचे सेलिब्रिटीज दिखा इन एक्ट्रेस का ग्लैमर अवतार

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही के बाद बीते रविवार भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस फंक्शन की में देश विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड,व्यवसाय और राजनीतिक घराने से जुड़े कई मेहमान इस पार्टी में शामिल हुए। इन सबके बीच बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने इस पार्टी में महफिल लूटी। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेत्री रेखा का खास अंदाज देखने को मिला। वह ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में कहर ढा रहा थीं। भारी साड़ी के साथ उन्होंने गले में सेट डाल रखा था। हाथों में भरी चूड़िया, कानों में बड़े एयररिंग और मांग टीके में वो बेहद खूबसूरत लग रह थीं। रेखा के अलावा इस पार्टी की रौनक बनीं मलाइका अरोड़ा। इस पार्टी में वो लहंगी-चोली पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कई पोज भी दिए। मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुए। बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस जूही चावला इस पार्टी में पीच कलर की ड्रेस में पहुंची थीं। इस ड्रेस में वह गजब की खूबसूरत लग रही थीं। दीया मिर्जा ने भी इस फंक्शन में शिरकत की। इस खास मौके पर वह रेड कलर के आउटफिट में नजर आईं। दीया के अलावा सोनाली बेंद्रें ने भी इस पार्टी में महफिल लूटी। उन्होंने डार्क रेड कलर का सूट पहन रखा था। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने इस पार्टी में पहुंचकर रौनक बढ़ाई। उन्होंने पीच कलर का लहंगा पहन रखा था। इसके अलावा करिश्मा कपूर इस पार्टी में आकर्षण का केंद्र बनीं। बरेली की बर्फी जैसी सुपरहिट फिल्म देनी वाली खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस फंक्शन में नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना रखा था, इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कियारा आडवाणी ने इस पार्टी में कहर ढहाया।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *