Breaking News

अपनी मांगो को लेकर रसोईया संघ के बैनर तले जिले भर के रसोईयों ने जिलधिकारी कार्यालय पर जमकर किया विरोध प्रदर्शन

बिहार : भागलपुर मध्याहन भोजन कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के रसोईया संघ ने जिलधिकारी कार्यालय पर वेतन वृद्धि सेवा नियमितिकरण सहित कई मांगो को लेकर प्रदर्शन किया | इसी क्रम में रसोईया कर्मचारियों ने नाथनगर सबोर सुलतानगंज नवगछिया पिरपैंती में सभी मुख्य सड़कों पर आवगमन पुरी तरह रोक कर जमकर प्रदर्शन किया | सड़को पर आवागमन बहाल करने में पुलिस के पसीने छूट गए| हलाकी सबोर में सहायक जिलापदाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझा -बुझाकर सड़क जाम को समाप्त करवाकर आवागमन को बहाल करवा दिया | इसके साथ ही कुछ जगहों पर पुलिस जाम छुडाने में सफल भी रहे लेकिन नाथनगर स्टेशन चौक सुलतानगंज सहित अन्य जगहों पर कर्मचारियों के आक्रोश को देखकर पुलिस बैरंग वापस लौट गए| यहां आपको बता दें की रसोईया संघ अपनी मांगो को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं | साथ ही इनके आंदोलन को कई राजनितिक पार्टियों कासमर्थन पूर्व में ही मिल चुका है | प्रदर्शन के दौरान इनलोगों ने जल्द अपनी मांग पुरी करने की अपील की है | नही तो प्रदर्शनकारियों ने शहर सहित सभी प्र्खंडो में जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी सुबे के मुखिया नितिश कुमार को दी है |
बिहार भागलपुर से श्यामानंद सिंह कि रिपोर्ट

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *