अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में चीन के साथ हुई संतोषजनक वार्ता के बाद चीनी उत्पादों पर अगले महीने से होने वाली शुल्क बढ़ोतरी को टालने की घोषणा की है। दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वार को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने की योजना है। पिछले साल अमेरिका ने 250 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क बढ़ाया था, जिसके बाद चीन ने भी 110 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क में बढ़ोत्तरी की थी। 1 जनवरी को दोनों देशों के नेता भविष्य में होने वाली शुल्क बढ़ोत्तरी 90 दिनों तक रोकने पर सहमत हुए थे। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका ने व्यापार वार्ता के अलावा चीन के साथ बौद्धिक संपदा संरक्षण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, कृषि, सेवाओं, मुद्रा और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। इस वार्ता के बाद मैं 1 मार्च से निर्धारित शुल्क वृद्धि को टालने का ऐलान करता हूं।’
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …