आज सुबह करीब आठ बजे अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज बिल्लहर घाट मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होने से पलटी।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …