असम के गोलाघाट और जोरहाट जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। गोलाघाट के डीसीपी ने कहा, ‘आबकारी विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।’ शुक्रवार को मरने वाले लोगों की संख्या 30 थी। जिले के एक अधिकारी ने बताया था कि 50 से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने शुक्रवार को बताया था कि 100 से अधिक लोगों ने गुरुवार को शराब पी थी और शराब को एक ही विक्रेता से खरीदा गया था। ये लोग सालीमीरा चाय बागान में काम करते थे। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि गुरुवार रात को 12 लोगों को गोलाघाट सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार रात को ही बाद में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी और 15 अन्य लोगों की मौत शुक्रवार को हो गई थी। मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडल आयुक्त जूली सोनोवाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे और उन्हें एक महीने के भीतर सरकार को इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। सोनोवाल ने राज्य के ऊर्जा मंत्री तपन कुमार गोगोई, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा और विधायक मृणाल सैकिया को घटनास्थल का दौरा करने को कहा था।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …