Breaking News

आंशिक शटडाउन झेल रहे अमेरिका में सर्दी के सितम से कोल्ड शटडाउन

अमेरिका कई इलाकों तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा चुका है। आंशिक शटडाउन झेल रहे सुपरपावर सर्दी ने कोल्ड शटडाउन की स्थिति बना दी है। इस शटडाउन की वजह आर्कटिक ब्लास्ट को बताया जा रहा है। उत्तरी ध्रुव के बर्फीले इलाके आर्कटिक से आने वाली हवाओं ने अमेरिका का तापमान अंटार्कटिका से भी कम कर दिया है। अमेरिका के कंसास, मिसौरी, मिसिसिपी और अलबामा, मिनेसोटा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा,और मोंटाना में भी जमकर सर्दी पड़ रही है। इसके अलावा मिशिगन , विसकॉन्सिन,और इलिनॉय में कड़ाके की ठंड के चलते आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सर्दी के सितम की वजह से मिडवेस्ट के इंडियाना, विस्कॉन्सिन ,मिशीगन, आयोवा, इलिनोइस और मिनेसोटा में 12 लोगों की मौत हो गई है। देश के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो का तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अंटार्कटिका के प्रिस्टले ग्लेशियर का न्यूनतम तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर पर रहने की सलाह दी है। हजारों उड़ाने और ट्रेन रद्द कर दी गई है। अभी तक 2700 से ज्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी हैं । हालात इतने बुरे है कि शिकागो के कई इलाकों से स्टोर से गर्म कपड़े लूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कोल्ड इमरजेंसी के हालत में बैंक, डाक सेवा और स्टोर भी बंद कर दिए गए है। मिनेसोटा के थीफ रिवर फॉल में पारा माइनस 61 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सर्दी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शबे ठंडे प्रदेश साइबेरिया में पारा माइनस 40 डिग्री है। लिहाजा मिडवेस्ट अब सबसे सर्द इलाका कहा जा रहा है। बात अगर राजधानी की करेंतो यहां भी तामपान माइनस 19 डिग्री के पास है। मौसम विभाग ने बर्फीले तूफान की चेतवानी दी है। तूफान की आशंका को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए है। डेट्रॉइट से 100 किमी दूरी पर स्थित मिशीगन टाउन को धरती का नर्क कहा जा रहा है। यहां पारा माइनस 25 डिग्री है जो अंटार्कटिक के साउथ पोल से पांच डिग्री कम है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *