Breaking News

आईआईटी बॉम्बे का छात्र गिरफ्तार,बाथरूम में लोगों का वीडियो करता था रिकॉर्ड

इंडियन इंसटीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी- बॉम्बे के 34 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर लोगों की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। थाणे के रहने वाले अविनाश कुमार यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कापूरवाडी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया,”एक महिला ने शिकायत की है कि जब वह शुक्रवार की रात नहा रही थी तो उसे बाथरूम की खिड़की पर एक मोबाईल फोन मिला। इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी। दंपत्ति ने देखा कि आरोपी उस जगह से भाग रहा है।” उन्होंने आगे बताया,”आरोपी को बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने पकड़ लिया। मोबाईल फोन में पुरुष और महिलाओं की नहाते हुए कई क्लिप मिलीं, जिनमें अधिकतर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की हैं।”

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *