Breaking News

इथोपिया विमान हादसा:चार भारतीय सहित पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार भी शामिल

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत हो गई। इन चार भारतीयों में से एक पर्यावरण मंत्रालय की सलाहकार शिखा गर्ग भी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं। विमान हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मारे गए भारतीयों के नाम- वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि इथियोपिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिवार वालों की हर तरह की मदद करने को कहा गया है। बोइंग 737 विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। जिसमें 8 क्रू मेंबर और 149 यात्री सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है। शिखा गर्ग संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। विदेश मंत्री ने कहा, डॉक्टर हर्ष वर्धन (पर्यावरण मंत्री) ने पुष्टि की है कि शिखा गर्ग पर्यावरण मंत्रालय में सलाहकार थीं, जो नैरोबी में होने वाली यूएनईपी की बैठक में जा रही थीं। मंत्रालय अभी बाकी भारतीयों के परिवारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। मंत्री हर्ष वर्धन ने ट्वीट कर कहा है, “मेरी संवेदनाएं उन चार भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ हैं जिनकी इथोपिया एयरलाइंस विमान हादसे में मौत हुई है। अफसोस की बात है, मेरे मंत्रालय से जुड़ी एक यूएनडीपी सलाहकार शिखा गर्ग की भी क्रैश में मौत हो गई है।” न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। ये विमान एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है। इससे पहले इस एयरलाइंस का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 90 यात्रियों की जान चले गई थी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के लोग थे। इसमें सबसे ज्यादा केन्या के लोगों (32) की मौत हुई है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *