Breaking News

उत्तराखंड:70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल और सीएम ने फहराया तिरंगा

70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में नजर आया। यहां स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। चारों ओर ‘भारत माता’ की जय के नारे गूंज उठे। राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजा रोहण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड की सलामी। इस दौरान विभागों की कई आकर्षक झाकियां भी प्रस्तुत की गई। इससे पहले राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास की कामना की और जनता से संविधान का सम्मान करने की अपील की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सीएम आवास में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस पर आज देश का सबसे खास प्रोग्राम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होगा। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की परेड के बाद वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन होगा। हजारों की तादात में लोग वंदेमातरम का गायन करेंगे।वंदेमातरम गायन कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। इसके साथ ही विक्रमों और सिटी बसों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही आम लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *