Breaking News

एक्टर अन्नू कपूर का जन्मदिन आज

एक्टर अन्नू कपूर का आज 63वां जन्मदिन है। दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय शो में शुमार फोकस्टार्स – माटी के लाल शो में अन्नू कपूर ने लोक गायिका इला अरुण के साथ काम किया। अन्नू कपूर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो लीड रोल में ना होने बावजूद नोटिस किए जाते हैं। अन्नू जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनका किरदार दमदार होता है। फिल्मों से अलग टीवी शो की बात करें तो जिस शो को अन्नू होस्ट करते हैं उसे सदाबहार बना देते हैं। अन्नू जब स्टेज पर खड़े होकर बोलते हैं तो हर कोई सम्मोहित हो जाता है। टीवी शो ‘अंताक्षरी’ उनके यादगार शो में से एक है। अन्नू कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक बेहतरीन किरदार किए हैं। सनी देओल की डेब्यू फिल्म बेताब में वह चेलाराम बने। 2012 में रिलीज हुई फिल्म विकी डोनर में डॉ. बलदेव चड्ढा के रोल के लिए अन्नू कपूर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *