Breaking News

एक्टर अर्जुन रामपाल पर हुआ केस दर्ज, एक करोड़ रुपए न चुकाने का लगा आरोप

एक्टर अर्जुन रामपाल एक बड़े विवाद में फंस गए है। अर्जुन पर एक करोड़ रुपए न चुकाने का आरोप लगा है। एक एंटरटेनमेंट कंपनी के मुताबिक उन्होंने एक करोड़ रूपए का लोन तो लिया लेकिन उसे वापस नहीं किया। अर्जुन ने पिछले साल मई महीने में वाईटी एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी से ब्याज पर 1 करोड़ रुपए लिए थे। इस लोन को लेते समय यह शर्त थी कि वह 90 दिन के अंदर 12 फीसदी ब्याज के साथ पूरा लोन वापस लौटा देंगे, लेकिन कंपनी के मुताबिक अर्जुन ने ऐसा नहीं किया। इस पर कंपनी ने अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इस पूरे विवाद पर अर्जुन रामपाल की सफाई भी आ गई है। अर्जुन के मुताबिक उन्होंने कंपनी से लिए कर्ज का पूरा भुगतान कर दिया है। इसके बावजूद कंपनी ने उनके खिलाफ केस कर दिया। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान मैं कोर्ट में साबित कर दूंगा। वाईटी एंटरटेनमेंट आरोप लगा रही है कि अर्जुन ने एक पोस्ट डेटेड चेक दिया था। जब 23 अगस्त 2018 को उसे कैश करने की कोशिश की गई तो खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। 8 अक्टूबर 2018 में अर्जुन को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत कानूनी नोटिस भेजा गया था। नोटिस के मुताबिक, उन्हें 14 दिन के अंदर ब्याज सहित लोन की राशि का भुगतान करना था, लेकिन अर्जुन ऐसा नहीं कर पाए। कंपनी ने 29 अक्टूबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट में रामपाल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद अर्जुन रामपाल ने 22 नवंबर को 7.5 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पूरे कर्ज का भुगतान नहीं किया। बीते मंगलवार को उनके खिलाफ बंबई हाईकोर्ट में एक करोड़ 50 हजार रुपए की रिकवरी के लिए कॉमर्शियल मुकदमा दायर किया गया है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *