Breaking News

एक्टर रणधीर कपूर का जन्मदिन आज

एक्टर रणधीर कपूर आज 72 साल के हो गए हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। राज कपूर की फिल्म श्री 420 में रणधीर चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म कल आज और कल से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी। रणधीर कपूर के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कल आज और कल (1971), जवानी दिवानी (1972), रामपुर का लक्ष्मण (1972), हमराही (1974), पोंगा पंडित (1975), मामा भांजा (1977), कस्मे वादे (1978) और हाउसफुल (2012) जैसी फिल्में कीं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *