Breaking News

कश्मीर में हिमस्खलन,फंसे 10 पुलिसकर्मियों को बचाने के प्रयास तेज

बचावकर्मियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग में जवाहर सुरंग के निकट हिमस्खलन के कारण पुलिस चौकी में फंसे 10 पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल आज सुबह हिमस्खलन वाले स्थान के पास पहुंच गया है, वहां फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर हिमस्खलन हुआ। सुरंग के निकट चौकी पर तैनात 10 पुलिसकर्मी हिमस्खलन से पहले वहां से सुरक्षित निकल गए, जबकि 10 पुलिसकर्मियों के वहां फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फुट तक बफबारी हुई है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *