Breaking News

जाह्नवी कपूर ने बर्थडे पर किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गलियों में घूम लिया लस्सी का मजा

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पिछले साल जाह्नवी के जन्मदिन से 15 दिन पहले 24 फरवरी को उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। तब जाह्नवी ने अनाथ आश्रम जाकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस बार जाह्नवी मंगलवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जाह्नवी ने नाव पर बैठ सैर की। साथ ही शाम के समय बजडे़ पर बैठकर गंगा आरती देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से बाहर निकलीं। यहां लाइन में लगे भक्तों ने उन्हें देखा और हाथ हिलाया। जाह्नवी ने भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान जाह्नवी सफेद रंग का चिकन कुर्ता और प्लाजो पहने सिंपल लुक में नजर आईं। मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें ली तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। इसके बाद वह कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची। जाह्नवी को लस्सी बहुत पसंद है। यहां उन्होंने लस्सी पी। इसके बाद जाह्नवी खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया। जाह्नवी ने बनारस की मशहूर टमाटर चाट का भी मजा लिया। जाह्नवी ने चाट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। उन्होंने स्टोरी पर लिखा, ‘कुछ सपने सच जरूर होते हैं ।’ शाम को पिता बोनी कपूर के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *