Breaking News

दिल्ली:युवक ने अपनी पत्नी का निर्मम तरीके से किया कत्ल,शारीरिक संबंध का था विवाद

दिल्ली के पटेल नगर निवासी महेश शर्मा ने सेक्टर-5 सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दहेज और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवक पंकज भारद्वाज ने अपनी पत्नी वंशिका उर्फ नेहा का बड़े ही निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मृतका को दहेज को लेकर परेशान करते थे। पति शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हर वक्त उससे लड़ाई करता रहता था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के पटेल नगर निवासी महेश शर्मा ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी वंशिका उर्फ नेहा की शादी 28 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-1 निवासी पंकज भारद्वाज से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग नेहा को परेशान करते और ताने देते थे। पति पंकज उस पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देता था। इसको लेकर अनेक बार पंचायत भी हो चुकी थी। शनिवार दोपहर को पंकज और नेहा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि पंकज ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बारे में नेहा ने अपने पिता महेश शर्मा को फोन कर तुरंत गुरुग्राम पहुंचने को कहा था, लेकिन उन्होंने पहले की तरह मामूली विवाद समझकर रविवार को गुरुग्राम पहुंचने की बात कही। आरोप है कि शनिवार देर शाम पंकज के पिता ने महेश शर्मा को फोन कर उनकी बेटी की मौत की खबर दी तो वह परिजनों सहित गुरुग्राम पहुंचे तो पाया कि नेहा के शरीर पर अनेक चोट और चाकू गोदने के निशान हैं। घर में दीवार और फर्श पर लगे खून के दाग धोए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पवन चौधरी ने बताया कि मृतका के सिर पर किसी भारी चीज से तीन से चार बार वार किया गया था। इसके कारण खोपड़ी टूटकर दिमाग की नसें बाहर तक निकल आई थीं। नीचे गिरने के बाद गला, छाती, पेट, कमर पर 40 से अधिक बार उसके शरीर को चाकू से गोदा गया। बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति सहित अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *