बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने आमतौर पर बादल छाने के साथ ही रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …