Breaking News

दिल्ली एनसीआर में ठंड के साथ कोहरे का कहर, फ्लाइट और गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

आज दिल्ली एनसीआर में शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। सामान्य तौर पर सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर के आस-पास आ गई है। कोहरे से फ्लाइट्स औऱ रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ानों को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के समय आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेने भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने मौसम विभाग की स्थिति को देखते हुए दिल्ली वासियों को मौसम की मार से खुद का बचाव करने की सलाह दी है। हालांकि इस बीच दिल्ली की न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिल्ली वालों को शीत लहर और कोहरे से राहत मिलेगी, लेकिन बुधवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना रहेगी। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना रहेगी। इन दोनों दिनों में भी मौसम का येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *