Breaking News

पंजाब:महिला आयोग की अध्यक्ष पर हमला,गाड़ी को मारी टक्कर और पीछा भी किया

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हमला दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त हरियाणा के पानीपत में हुआ है। अज्ञात बदमाशों ने महिला आयोग अध्यक्ष मनीषा गुलाटी की गाड़ी का पीछा किया और टक्कर भी मारी। इतना ही नहीं मनीषा की गाड़ी रोकने का इशारा भी किया। बदमाशों ने सोनीपत से पानीपत तक मनीषा गुलाटी का पीछा किया। पूरे मामले को लेकर पानीपत पुलिस को शिकायत दी गई है। मनीषा गुलाटी के साथ कार में उनका बेटा भी था। वो लोक अदालत को लेकर चंडीगढ़ जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मियों की एक गाड़ी भी थी। लेकिन बदमाश बेखौफ थे।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *