Breaking News

पंजाब:118 साल की महिला का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन,गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे नाम

पंजाब के लुधियाना में ने 118 साल की महिला का डॉक्टरों सफल ऑपरेशन किया है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। शहर के एक हॉस्पिटल में पेसमेकर इंप्लांट का यह ऑपरेशन किया गया। महिला की पहचान करतार कौर संघा के रूप में हुई है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मैंने करतार कौर के भाई का रिकॉर्ड देखा है। वह 1903 में पैदा हुए थे। उनकी बेटी की उम्र 90 साल है। उम्र को देखते हुए दो-तीन रिकॉर्ड और तलाश किए गए, जो मिल गए हैं। हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती करतार कौर की उम्र थी, लेकिन हमने इसे पार पा लिया। करतार कौर अब ठीक हैं और बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *