मंगलवार को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई। उनके साथ कैबिनेट के कई साथी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने लिखा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की। थरूर का ट्वीट ऐसे वक्त पर आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संगम में डुबकी लगाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगी। उनके इस ट्वीट के बाद राजनीतिक रस्साकशी शुरू हो सकती है। ट्वीटर पर लोग थरूर को आड़े हाथों ले रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गंगा स्नान की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल थरूर के ट्वीट पर भाजपा की प्रतिक्रया नहीं आई है।
Check Also
एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …