Breaking News

फिल्ममेकर अरिबाम श्याम शर्मा ने लौटाया पद्मश्री अवार्ड

फिल्ममेकर अरिबाम श्याम शर्मा ने पद्मश्री अवार्ड वापस कर दिया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 का विरोध करते हुए ये ऐलान किया। अरिबाम श्याम शर्मा साल 2006 में पद्मश्री से नवाजे गए थे। 82 साल के अरिबाम श्याम एक फिल्ममेकर के साथ म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने इशानौ, संगाई- द डांसर डियर, इमगी निंग्थम जैसी कई फिल्में बनाई हैं। 70 के दशक में अरिबाम श्याम ने ऐसी कई फिल्मों का निर्माण किया जिसने मणिपुर के सिनेमा में महत्वपूर्ण बदलाव किए। 40 साल के फिल्मी करियर में अरिबाम श्याम ने 14 फिल्में बनाई हैं। साथ ही उन्होंने 31 नॉन फीचर फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी फिल्मों की खास बात ये होती है कि उनमें मणिपुर की कला, संस्कृति और रोजमर्रा के जीवन को दिखाया जाता रहा है। साल 1982 में फिल्म इमगी निंग्थम ने मोंटगोलफियरे द ओर अवॉर्ड जीता।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *