Breaking News

बिहार:दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए

बिहार के गया में एक प्रेमी जोड़े को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। यहां लड़की के परिवारवालों को दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर उन्होंने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्या में लड़की के पिता, चाचा और मामा का लड़का शामिल था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि लड़की के घरवालों ने प्रेमी व प्रेमिका की हत्या कर उनके शव को टुकड़ों में काटकर पेट्रोल डालकर जला दिया है। मामला गया के वजीरगंज इलाके का बताया जा रहा है। इस घटना को पैमार नदी के पास अंजाम दिया गया है। पुलिस ने उनके अस्थियों के अवशेष को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, युवक मनियारा में लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह वजीरगंज में एक किराए के मकान में रहने रह रहे थे। इसका पता जब लड़की के परिवारवालों को चला तो वह आगबबूला हो गए। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर दोनों को गिरफ्तार करवा लिया। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। लेकिन जब वह जेल से छूटा तो अपनी बहन के घर पर रह रहा था। इसके बाद वह 7 फरवरी को अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने मनियारा पुल के पास पहुंच गया। बताया जाता है कि पास में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर वह तेल लेने के लिए रुका था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया। इसके बाद हुबली नदी के किनारे एक सूनसान जगह पर लड़की को भी लाया गया। फिर दोनों की गला दबाकर हत्या कर शव के कई टुकड़े कर जला दिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जूर्म कबूल कर लिया है।

Check Also

एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *